ईंट लदे ट्रक व बाइक में टक्कर, दो घायल
चंदवा चंदवा व कुड़ू के सीमाने से सटे टीको गांव के समीप ईंट लदे ट्रक व एक बाइक में हु
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Mar 2019 06:13 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 06:38 AM (IST)
चंदवा : चंदवा व कुड़ू के सीमाने से सटे टीको गांव के समीप ईंट लदे ट्रक व एक बाइक में हुई टक्कर में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बरवाटोली (ंचदवा) निवासी रंजीत उरांव व राजेन्द्र उरांव उक्त स्थल से गुजरने के क्रम र्में ईट लदे ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुड़ू पहुंचाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया। शुक्रवार की रात भी रांची से डालटनंगज जा रहा एक 407 ट्रक कुड़ू-चंदवा थाना के सीमाने पर सिसकरिया मोड़ के पास बने तालाब के नजदीक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में भी चालक व उपचालक मामूली रूप से चोटिल हुए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें