Move to Jagran APP

पोलियो भगाने की जंग में लातेहार राज्य में अव्वल

उत्कर्ष पाण्डेय लातेहार नक्सल प्रभावित लातेहार जिले ने पोलियो के खिलाफ अभियान में शानदा

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 07:05 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 07:05 PM (IST)
पोलियो भगाने की जंग में लातेहार राज्य में अव्वल
पोलियो भगाने की जंग में लातेहार राज्य में अव्वल

उत्कर्ष पाण्डेय, लातेहार : नक्सल प्रभावित लातेहार जिले ने पोलियो के खिलाफ अभियान में शानदार प्रदर्शन किया है। जिले ने निर्धारित लक्ष्य से 16 फीसद ज्यादा बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिला यह उपलब्धी हासिल की है। मिजिल्स- रूबेला के टीकाकरण में भी लातेहार ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। लातेहार में सरकार की ओर से मिले 1,55,031 बच्चों के लक्ष्य के सापेक्ष 1,80,521 बच्चों को पोलियो रोधी दवा दी गई। इस तरह जिले में लक्ष्य से 25, 490 अधिक बच्चों को दवा पिलाई गई जो लक्ष्य से 16.4 फीसद ज्यादा है। राज्य भर में दूसरा स्थान गढ़वा को मिला जहां 2,94,074 के मुकाबले 3,10,731 बच्चों को दवा पिलाई गई। तीसरा स्थान जामताड़ा को मिला है जहां 1,23,599 के मुकाबले 1,29,312 बच्चों को दवा पिलाई गई। चौथा स्थान राजधानी रांची को मिला यहां 4,87,579 के मुकाबले 5,02,769 बच्चों को पोलियो दवा दी गई। वहीं 12 जिले लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सके। सबसे खराब प्रदर्शन लोहरदगा का रहा जहां लक्ष्य से 11.8 फीसद कम बच्चों को पोलियो दवा दी गई। लोहरदगा में लक्ष्य 73,397 के विरूद्ध 70,001 बच्चों को जबकि गुमला में 1,51,139 के विरूद्ध 1,46,297 बच्चों को दवा पिलाई गई।

loksabha election banner

लातेहार को मिली सफलता में जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. हरेनचंद महतो की कड़ी मेहनत का सबसे ज्यादा योगदान रहा है।

बाक्स

लक्ष्य से भी अधिक बच्चों को पिलाई दवा :

पल्स पोलियो अभियान में लातेहार जिला पूरे राज्य में अव्वल रहा। जिले में लक्ष्य से भी ज्यादा बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाई गई। लातेहार ने मिले लक्ष्य 1,55,031 के सापेक्ष 1,80,521, गढ़वा 2,94,074 पर 3,10,731, जामताड़ा 1,23,599 पर 1,29,312, रांची 4,87,579 पर 5,02,769, रामगढ़ 1,65,865-1,69,075, कोडरमा 1,52,866-1,55,067, पाकुड़ 1,81,360-1,83,282, चतरा 2,16,567-2,18,560, सरायकेला 1,71,305-1,72,750, देवघर 3,21,880-323683, हजारीबाग 3,02,859-3,04,191, खूंटी 96,525-96,874, गिरिडीह, 4,88,298-4,86,821, पलामू 3,83,090-3,80,089, दुमका 2,23,036-2,21,232, सिमडेगा 79,611-78,717, धनबाद 4,26,083-4,19,215, पंश्चिम सिंहभूम 2,37,004-2,32,660, गोड्डा 2,83,742-2,78,305, बोकारो 3,54,868-3,47,810, साहेबगंज 2,62,232-2,54,955, पूर्वी सिंहभूम 3,81,506-3,69,368, गुमला 1,51,139-1,46,297 और लोहरदगा में लक्ष्य 73,397 के विरूद्ध 70,001 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। ----कोट ::

विभाग के पदाधिकारी और कर्मी जिले को गौरवान्वित कराने के लिए बधाई के पात्र हैं। जिले को मिली उपलब्धियां लातेहार जिले की जनता को समर्पित हैं।

- राजीव कुमार, उपायुक्त लातेहार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.