कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस मना
संवाद सूत्र लातेहार कांग्रेस पार्टी का 137वां स्थापना दिवस कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शंभू यादव के
संवाद सूत्र, लातेहार : कांग्रेस पार्टी का 137वां स्थापना दिवस कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शंभू यादव के अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय में झंडारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि कि कांग्रेस की स्थापना पहले गोरो से लड़ने के लिए हुई थी अब हमें चोरों से लड़ना पड़ रहा है। देश की आजादी के लिए बलिदान कांग्रेस पार्टी ने दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता इधर उधर भटक रहा है, उसे एकजुट करने की आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी गरीबों की पार्टी है। कांग्रेस का कार्यकर्ता मजबूत है। कुछ वर्षों कांग्रेस का कार्यकर्ता अपने आप को कमजोर महसूस कर रहा है। उसे जगाने की जरूरत है। आज महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ रखी है। उन्होंने बताया कि भारत का पैसा लेकर विदेशों में भागने वाले पूंजीपतियों ने बीजेपी की पोल खोल कर रख दी है। कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष साजन कुमार ने कहा की कांग्रेस की अखंडता व एकता के बारे में बताते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा आदिवासी बहुल के लिए किए गए कार्यो को यह समाज कभी नहीं भूल सकता। आज जो आदिवासी मुख्य धारा में जोड़ने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है। कांग्रेस की स्थापना देश को आजाद कराने के लिए पूरे भारत पहले विभिन्न संगठनों को एक करने के लिए व संगठन को मजबूत करने के लिए की गई थी।जिसकी आज के समय में आवश्यकता महसूस हो रही है। देश फिर से विपक्षी पार्टियों का गुलाम होता जा रहा है। जिसे हमें आजादी दिलानी है। इस मौके पर लक्ष्मण गंझू, अरुण यादव, सुदेश्वर उरांव, बिजेंद्र उरांव,बीरबल उरांव, बीरबल सिंह, बिपिन कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।