भाजपा प्रत्याशी की जीत पर जताया हर्ष
झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा प्रत्याशी दीपक प्रकाश।
संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा प्रत्याशी दीपक प्रकाश की जीत पर चंदवा के भाजपाइयों में हर्ष का माहौल है। चुनाव परिणाम घोषित होने और भाजपा प्रत्याशी दीपक प्रकाश के विजय होने पर भाजपा का झंडा लहराते कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। चुनाव परिणाम के बाद होटल आकाश के समीप जुटे कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस चुनाव में एनडीए की एकजुटता देखने को मिली है। आगामी चुनावों में इसका परिणाम देखने को मिलेगा। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्री प्रकाश को बधाई भी दी। बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष लाल अमित नाथ शाहदेव, मंडल अध्यक्ष राजकुमार पाठक, प्रकाश राम, अमित कुमार गुप्ता, विजय दुबे, प्रभाकर मिश्रा, श्रवण गुप्ता, शिकेश्वर यादव, संजीव आजाद पप्पू, गौरव दुबे, गोपाल जायसवाल, बिनोद बिन्नु, रविराज, दीपक निषाद, कृष्णा कुमार, कुलामन, दिलीप पाठक, आशीष सिंह गुड्डू समेत अन्य शामिल हैं। राज्यसभा चुनाव परिणाम के बाद से लेकर समाचार लिखे जाने तक भाजपाई एक-दूसरे को जीत की बधाई देते दिखे।