बाइक की टक्कर से शिक्षक घायल
बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित सीसीएल कार्यालय के समीप बाइक ।
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 05:03 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 05:03 PM (IST)
संवाद सूत्र, बालूमाथ (लातेहार) : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित सीसीएल कार्यालय के समीप बाइक की टक्कर से बालूमाथ झाबर उच्च विद्यालय के शिक्षक निर्मल कुमार सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका प्राथमिक उपचार निजी चिकित्सालय में किया गया। उनकी गंभीर स्थति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार निर्मल सिन्हा बालूमाथ के प्रसाद पेट्रोल पंप में पेट्रोल लेने गए थे। लौटने के क्रम में सीसीएल कार्यालय के समीप अपने मित्रों से बात करने लगे। इसी बीच अनियंत्रित बाइक ने आकर उन्हें जोर से धक्का मार दिया, जिससे उनका दाहिना हाथ टूट गया है शरीर पर कई जगह चोट भी आई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें