जरूरतमंदों को मिलेगा अनाज : जिप उपाध्यक्ष
नोबेल कोरोना वायरस से संक्रमण से बचाव को लेकर असहाय एवं अत्यंत जरूरत।
By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Apr 2020 06:39 PM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2020 06:39 PM (IST)
संवाद सूत्र, लातेहार : नोबेल कोरोना वायरस से संक्रमण से बचाव को लेकर असहाय एवं अत्यंत जरूरतमंदों के बीच निशुल्क राशन घर तक पहुंचाया जाएगा। माको डाक बंगला में जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद साहू ने प्रेसवार्ता कर बताया कि निशुल्क सामग्रियों में पांच किलो चावल, 2 किलो आलू, 500 ग्राम दाल, 1 किलो नमक, 250 ग्राम सरसो तेल , 50 ग्राम हल्दी, 50 ग्राम मिक्स मसाला, लहसुन, प्याज का वितरण किया गया जाएगा। उन्होंने बताया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी असहाय एवं अत्यंत जरूरतमंदों को यह निशुल्क सामग्री पहुंचाई जाएगी। उन्होंने इसको लेकर अपना एक नंबर 9386316684 जारी किया। इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारों के बीच सेनिटाइजर व माक्स का वितरण भी किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें