जरूरतमंदों के लिए हुई रात्रि भोजन की व्यवस्था
भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच नागरिक सेवा समिति और झारखंड ।
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Apr 2020 06:17 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2020 06:17 PM (IST)
संवाद सूत्र, लातेहार : भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच, नागरिक सेवा समिति और झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में लातेहार के गरीबों के लिए रात्रि भोजन की व्यवस्था आरंभ की गई है। जानकारी देते हुए मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रविकांत पासवान, झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार तथा समाजसेवी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि गरीबों के लिए रात्रि भोजन के रूप में पूड़ी और भुजिया की व्यवस्था की गई है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 400 गरीबों के बीच रोज रात को पैकेट बंद भोजन वितरित किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें