प्रज्ञा केंद्र संचालक ने छात्रा को झांसा देकर निकाल लिया साइकिल का पैसा
लातेहार सदर थाना क्षेत्र के नावागढ़ पंचायत के प्रज्ञा केंद्र संचालक मो. सरवर आलम के द्वारा न
लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के नावागढ़ पंचायत के प्रज्ञा केंद्र संचालक मो. सरवर आलम के द्वारा नावागढ़ पंचायत के ठाकुरपाड़ा निवासी बंधन भुईयां के पुत्री क्लास आठ की छात्रा सीमा कुमारी से ठेपा लगावकर साइकिल का पैसे निकालने का मामला प्रकाश में आया है। सीमा कुमारी ने बताया कि स्कूल में साइकिल का पैसा 3500 रुपये उसके खाता में आया था। लेकिन नावागढ़ गांव के प्रज्ञा केंद्र संचालक मो. सरवर आलम ने उसे झांसा देकर मशीन में ठेपा लगाकर पैसे नहीं आने की बात कहकर घर भेज दिया। उसने दूसरे प्रज्ञा केंद्र में पता लगाया तो पता चला कि नावागढ़ गांव के प्रज्ञा केंद्र संचालक मो. सरवर आलम द्वारा पैसे की निकासी कर ली गई है। प्रज्ञा केंद्र संचालक मो. सरवर आलम के पास पैसे मांगने गई तो पैसे देने से इन्कार कर दिया। छात्रा ने अपने मां के साथ मामले की लिखित शिकायत लातेहार प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक से की। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मामले की संज्ञान में लेते हुए पंचायत सेवक को गांव भेजकर जांच का निर्देश दिया है। वहीं छात्रा ने बताया कि नावागढ़ प्रज्ञा केंद्र संचालक मो. सरवर आलम द्वारा धमकी दी जा रही है कि कोई भी तुमसे पूछेगा तो कुछ नहीं बताना है, नहीं तो इसका अंजाम बहुत ही बुरा होगा। छात्रा इस बात को लेकर डरी व सहमी हुई है। लेकिन अब तक प्रशासनिक पदाधिकारी की ओर से बच्ची को न्याय नहीं मिल सका है। कोट ::
इस तरह के मामले मेरे संज्ञान में है। इस मामले की जांच करायी जा रही है दोषी पाएं जाने पर प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी।
गणेश रजक, प्रखंड विकास पदाधिकारी लातेहार।