मनिका विस से एक प्रत्याशी का नामांकन रद
संवाद सूत्र महुआडांड़ मनिका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 13 उम्मीदवारों ने नामां
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 06:51 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 06:51 PM (IST)
संवाद सूत्र, महुआडांड़ : मनिका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 13 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। जिसका आरओसेल में स्कूटनी किया गया। इसमें एक उम्मीदवार अंकज कुमार सिंह, ग्राम छेंछा बरवाडीह का नाम छंटनी कर दिया गया। इस संबंध में आरओ सुधीर कुमार दास ने बताया कि अंकज कुमार सिंह के नामांकन पत्र में कई त्रुटि पाई गई। नामांकन पत्र में प्रस्तावक के स्थान पर खुद उम्मीदवार का हस्ताक्षर पाया गया। इससे नामांकन रद कर दिया गया। शेष 12 नामांकन पत्र सही पाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें