कार्यकर्ताओं की जेब से रुपये हुए गायब
भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम के नामांकन में शामिल होने आए कई कार्यकर्ता।
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 07:02 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 06:23 AM (IST)
संवाद सूत्र, बालूमाथ : भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम के नामांकन में शामिल होने आए कई कार्यकर्ता पॉकेटमारी के शिकार हो गए। कार्यकर्ताओं ने बताया कि सभी लोग बालूमाथ से लातेहार नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। रैली की शक्ल में लोग अपने नेता प्रकाश राम के साथ एसडीएम कार्यालय की ओर बढ़े तभी मौके का फायदा उठाकर कई लोगों ने हाथ साफ कर दिया। इस दौरान बालूमाथ निवासी मोजमिल से 13000 कृष्ण यादव 32000, अरविद यादव 20000, लखन राणा 9000 एवं जितेंद्र सिंह के पाकेट से 19000 रूपये की चोरी हो गई। कार्यकर्ताओं की जेब से रुपये गायब होना इलाके में खासी चर्चा का विषय बना रहा। हलांकि मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई, कुछ लोगों ने मामले को अफवाह बताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें