Move to Jagran APP

परिवारवाद पर नहीं राष्ट्रवाद पर चलती है भाजपा की राजनीति

रघुवर सरकार के नेतृत्व में झारखंड में फिर भाजपा की सरकार बने।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 06:42 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 06:42 PM (IST)
परिवारवाद पर नहीं राष्ट्रवाद पर चलती है भाजपा की राजनीति
परिवारवाद पर नहीं राष्ट्रवाद पर चलती है भाजपा की राजनीति

संवाद सूत्र, लातेहार : रघुवर सरकार के नेतृत्व में झारखंड में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। परिवारवाद की राजनीति करने वालों को जनता जवाब देगी। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. मनोज कुमार ने परिसदन भवन में प्रेसवार्ता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के विजय अभियान के लिए पार्टी रघुवर का चेहरा व विकास का एजेंडा लेकर जनता के बीच जा रही है। उन्होंने कहा कि रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य का तेजी से विकास हुआ है। गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान भारत, महिलाओं के सम्मान के लिए उज्ज्वला योजना, सखी मंडल, किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, बच्चियों के लिए सुकन्या योजना, युवाओं के लिए कौशल विकास से जोड़ कर नौकरी दी गई है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है। जिसका लाभ भाजपा को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मिशन 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। झारखंड में चुनाव और चेहरे पर भाजपा के अलावा अन्य सभी दल परिवारवाद की राजनीति करते हैं जबकि भाजपा राष्ट्रवाद की राजनीति करती है।

loksabha election banner

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि जयवर्धन सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद पांडेय, जिला महामंत्री हरिओम प्रसाद, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष शीला देवी, कृष्णा यादव, राकेश दुबे, रामदेव सिंह, गणेश प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, आनंदी सिंह, अश्वनी सिंह, अनिल सिंह, अनुज तिवारी, मनोज प्रसाद, अरविद सिंह, विजय प्रसाद, कृष्णा पासवान,फूलचंद यादव,उत्तम प्रसाद, पवन कुमार, विवेक चंद्रवंशी समेत कई लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.