Move to Jagran APP

17 वर्षों से झारखंड को लूट रही भाजपा : आरपीएन सिंह

भाजपा की सरकार ने झारखंड को 17 वर्षों से लूटने का काम किया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 06:42 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 06:32 AM (IST)
17 वर्षों से झारखंड को लूट रही भाजपा : आरपीएन सिंह
17 वर्षों से झारखंड को लूट रही भाजपा : आरपीएन सिंह

संवाद सूत्र, लातेहार : भाजपा की सरकार ने झारखंड को 17 वर्षों से लूटने का काम किया है। हमारी सरकार झारखंड के गरीब आदिवासी एवं निर्धन परिवारों को 35 किलो अनाज व पांच लीटर मिट्टी तेल उपलब्ध कराती थी, लेकिन आज भाजपा की सरकार गरीबों का अनाज चोरी कर तीस किलो अनाज व डेढ़ लीटर मिट्टी तेल दे रही है। उक्त बातें गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा। वे मनिका में कांग्रेस की प्रमंडल स्तरीय जनाक्रोश रैली को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज रघुवर सरकार पूरे राज्य की गली में घूमकर आर्शीवाद योजना के तहत जनता से आर्शीवाद मांग रही है। जब विकास हुआ है तो रघुवर सरकार क्यों गली-गली घूम रही है। कांग्रेस की सरकार राज्य में आई तो किसानों का कर्ज पूरा माफ कर दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि जन आक्रोश रैली लातेहार जिले के मनिका की धरती से शुरू हुई है। इस रैली में जनता बदलाव चाह रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों को पांच- पांच हजार रुपए खाते में डाल कर लुभाने का काम की है। लातेहार जिले के नेतरहाट फील्ड फायरिग रेंज व बेतला में गरीबों को हाथी के नाम पर बेघर किया जा रहा है। राज्य की जनता इस बार झारखंड में गठबंधन की सरकार बनाने का मन बना ली है। इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ. प्रदीप बालमुचु, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा, चतरा व पलामू कॉडिनेटर भीम कुमार, गढ़वा जिला अध्यक्ष अरविद तूफानी, लातेहार जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, पलामू जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक, पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह, लाल मनोज नाथ शाहदेव, प्रमोद सिंह, रामयश पाठक, अमर यादव, संतोष सिंह, मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, प्रवीण राम साजन कुमार, सुरेंद्र पासवान, सुरेंद्र भारती, विजय चौबे, पूर्णिमा पांडेय, हाजी सरफुफिन अंसारी , सजाद खान समेत कई लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

पहली बार जन आक्रोश रैली में उमड़ी भीड़ :

मनिका हाईस्कूल के प्रांगण में गुरुवार को पलामू प्रमंडलीय कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के भाषण सुनने को लेकर जनता में काफी उत्साह था। जन आक्रोश रैली में पलामू प्रमंडल के गढ़वा, लातेहार एवं पलामू के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

पहली बार एक मंच पर आए मनिका विधानसभा के दो दावेदार :

पलामू प्रमंडलीय कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में मनिका हाईस्कूल के प्रांगण में गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी के मनिका विधानसभा के दो दावेदार अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ एक मंच पर आए। एक तरफ मुनेश्वर उरांव, दूसरी तरफ रामचंद्र सिंह पूरी ताकत के साथ अपने कार्यकर्ताओं के साथ हाई स्कूल के मैदान में पहुंचे थे। जैसे ही प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह का आगमन मनिका की धरती पर हुआ चारो तरफ ढ़ोल नगाड़ों के साथ मुंगेश्वर उरांव ने गरम जोशी से स्वागत किया। दूसरी तरफ मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नारा लगाते हुए प्रदेश प्रभारी को बुके व माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान दोनों कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में नारा लगाते रहे।

नीलांबर पीतांबर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण :

पलामू प्रमंडलीय कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में मनिका हाईस्कूल जाने के दौरान जोगनाताड़ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव का स्वागत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, बसंत यादव,मनोज प्रसाद, साजन कुमार, आफताब आलम, शम्भू प्रसाद, प्रवीण राम, अब्दुल खालिख समेत कई लोग मौजूद थे।

आदिवासी परंपरा से कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी का स्वागत :

मनिका हाई स्कूल के प्रांगण में कांग्रेस पार्टी की ओर से पलामू प्रमंडलीय जन आक्रोश रैली में शामिल हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह को स्वागत के लिए आदिवासी महिलाओं ने परंपरागत वेशभूषा के तहत स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल से 500 मीटर दूरी पर ही गाड़ी रुकवाकर नृत्य के माध्यम से मंच तक लाया गया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने भी आदिवासियों महिलाओं के साथ मांदर गले में टांगकर खूब थिरके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.