व्यवसायी श्याम बिहारी साहू का निधन, शोक
संवाद सूत्र चंदवा शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और मेट्रो हॉल के संचालक श्यामबिहारी प्रसाद सा
संवाद सूत्र, चंदवा: शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और मेट्रो हॉल के संचालक श्यामबिहारी प्रसाद साहू (82) के निधन पर व्यावसायिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है। ज्ञात हो कि रांची में इलाज के दौरान शुक्रवार को उनका निधन हो गया था। देवनद तट पर बड़े पुत्र अनूप कुमार (फंटुश) ने मुख्याग्नि दी। श्यामबिहारी साहू अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। श्यामबिहारी प्रसाद पूर्व मुखिया के ज्येष्ठ पुत्र थे। इनके निधन पर भाजपा के लाल अमित प्रताप नाथ शाहदेव, लाल कौशल लाल नाथ साहू, रवींद्रनाथ गंझू, राजकुमार पाठक, महेंद्र साहू, संजीव आजाद पप्पू, विनय विद्यार्थी, प्रभाकर मिश्रा, राजकुमार साहू, कुलामन साव कांग्रेस के असगर खान, रामयश पाठक, निर्मल भारती, मुकेश सिंह, जेएमएम के लाल मोती नाथ शाहदेव, दीपू सिन्हा, परमेश्वर गंझू, सुरेश गंझू, इजहार खान व्यवसायी संघ के अजय कुमार, सतीश प्रसाद, मनीष गुप्ता, सीताराम अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, शाहिद खान, शौण्डिक जायसवाल समाज के प्रेम शंकर भगत, प्रमोद जायसवाल, दीपक भगत, इंद्रजीत साहू बंटी, अमित कुमार, रंजीत गुप्ता, प्रमोद साहू, अनिल भगत, सचिन कुमार, राजेश साहू, सुधीर प्रसाद समेत अन्य ने शोक व्यक्त करते हुए समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।