Move to Jagran APP

वार्ड सदस्य के पिता का निधन

चंदवा सरोजनगर निवासी समाजसेवी गणपत साहू का निधन गुरुवार को हृदयाघात से हो गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 05:10 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 05:10 PM (IST)
वार्ड सदस्य के पिता का निधन
वार्ड सदस्य के पिता का निधन

संवाद सूत्र, चंदवा : सरोजनगर निवासी समाजसेवी गणपत साहू का निधन गुरुवार को हृदयाघात से हो गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को चाय पीने के दौरान लोगों से कार्याें की जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान माथे में चक्कर की बात कहते वो नीचे गिरने लगे। पास खड़े लोगों ने उन्हें संभाला। जबतक लोग उनके इलाज की व्यवस्था करते, उन्होंने दम तोड़ दिया। अचानक उनकी मौत की सूचना के बाद लोगों का हुजूम वहां पहुंचा। उनके निधन पर शहर समेत आसपास के लोगों ने शोक व्यक्त किया है। मृतक सरोजनगर वार्ड सदस्य सतीश प्रसाद के पिता थे। शोक व्यक्त करनेवालों में मुखिया संगीता लकड़ा, पुष्पा देवी, राजेश चंद्र पांडेय, शशिशेखर पाठक, नरेश प्रसाद गुप्ता, लाल अमित नाथ शाहदेव, राजकुमार पाठक, महेन्द्र साहु, सुधीर प्रसाद, निर्मल भारती, गोपाल जायसवाल, प्रभाकर मिश्र, लाल राधवेन्द्र प्रताप नाथ शाहदेव, विनय कुमार, दीपक दुबे, महेन्द्र अग्रवाल, राजू साहू, अजय कुमार, पवन कुमार, दिलीप साहू, धीरज प्रसाद, दिनेश साहू समेत अन्य शामिल हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.