आग से झुलसने से महिला घायल
संवाद सूत्र लातेहार सदर थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ निवासी 60 वर्षीया चंपा देवी आग से झुलसने
By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 06:38 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 06:38 PM (IST)
संवाद सूत्र, लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ निवासी 60 वर्षीया चंपा देवी आग से झुलसने से गंभीर रूप से घायल हो गई। किचन में चाय बनाने के क्रम में आग लग गई। आस पास के लोगों ने बचाव का प्रयास कर आग पर काबू पाया। घर वाले व स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस के सहयोग से इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सक डा. लक्ष्मण प्रसाद ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें