सिकनी देवीमंडप के वार्षिकोत्सव पर निकाली कलशयात्रा
संवाद सूत्र चंदवा प्रखंड के सिकनी (सासंग पंचायत) गांव स्थित देवी मंडप का चैंथा वार्षिकोत्सव मनाय
संवाद सूत्र, चंदवा: प्रखंड के सिकनी (सासंग पंचायत) गांव स्थित देवी मंडप का चैंथा वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजन किया गया। मंदिर परिसर से कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा मंदिर परिसर से निकल तवराही जलाशय पहुंची जहां आचार्य देवमणी वैद्य के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बतौर यजमान संजय यादव ने सपत्नीक पूजा-अर्चना की। देवी-देवताओं का आहवन कर कलशों में जल भरा गया। इसके बाद कलशयात्रा वापस मंदिर परिसर पहुंची। इस बीच जय माता दी, जय मां अम्बे, जय देवी मां समेत अन्य नारे लगाए गए। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर मंदिर संरक्षक लाल मनोज नाथ शाहदेव, मोती राम, सकल गंझू, अशोक यादव, रमेश यादव, कमलेश यादव, हरि राम, संजय यादव, तारकेश्वर राम, ललित पाहन समेत अन्य मौजूद थे।