Move to Jagran APP

अपने जीवन में एक पेड़ जरूर लगाएं : राजमणि

लातेहार जिला मुख्यालय के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बहेराटांड़ में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 05:39 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 05:42 PM (IST)
अपने जीवन में एक पेड़ जरूर लगाएं : राजमणि
अपने जीवन में एक पेड़ जरूर लगाएं : राजमणि

संवाद सूत्र, लातेहार : जिला मुख्यालय के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बहेराटांड़ शाखा में बुधवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता राजमणि प्रसाद ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए अपने जीवन में कम से कम एक पौधे जरूर लगाएं तभी जीव जंतु जीवित रह सकेंगे। उन्होंने कहा कि पेड़ की रक्षा करना बहुत जरूरी है।अगर अभी से पेड़ की रक्षा नहीं हुई तो आने वाले दिनों में काफी दिक्कत होगी। उन्होंने कहा कि जिले को हरा-भरा करना सरकारी पदाधिकारी के साथ- साथ एक आम आदमी की भी जिम्मेदारी होती है। इसमें सभी भाई-बहनों ने एक- एक पेड़ लगाया। इसके साथ ही सभी ने पर्यावरण बचाने के लिए संकल्प भी लिया। इस मौके पर बीके अमृता, बीके गंगोत्री, नवीन कुमार गुप्ता, बिनोद लाल, अवधेश ठाकुर, संजय कुमार कमलापति पांडेय, सुनीता देवी, ज्योति देवी, कंचन देवी व ममता देवी समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.