रंगोली बना बच्चों ने मतदान के लिए किया प्रेरित
चंदवा प्रखंड के सुदूरवर्ती जस्टिस एलपीएन शाहदेव उत्क्रमित उच्च विद्यालय रोल (मुहआमिलान जमीरा
चंदवा : प्रखंड के सुदूरवर्ती जस्टिस एलपीएन शाहदेव उत्क्रमित उच्च विद्यालय रोल (मुहआमिलान, जमीरा) में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर बीडीओ अरविन्द कुमार के कहा कि चुनाव लोकत्रंत्र का महापर्व है। इस महापर्व का सफल बनाने के लिए जनता स्ववविवेक से मताधिकार का प्रयोग कर सु²ढ़ लोकतंत्र निर्माण में सहभागिता निभाएं। ध्यान रहे कि उनका मत बेकार नहीं जाए। चुनाव के दिन पहले मतदान तब जलपान की बात बीडीओ व टीम ने कही। बीडीओ श्री कुमार के नेतृत्व में पहुंची जिला निर्वाचन आयोग द्वारा गठित टीम ने विद्यार्थियों एवं शिक्षको के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन भी किया गया। उपस्थित विद्यार्थियों ने के रंगोली के माध्यम से लोगो ंको मतदान की महता पर प्रकाश डालते मतदान के लिए जागरूक किया। बेहतर रंगोली बनाने वाले प्रतिभागियों को बीडीओ व टीम द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर प्रभारी मुखिया कविता देवी, बैजु मुंडा, विद्यालय प्रधानाचार्य रंदन मुंडा, शिक्षक चंद्रमण राम, प्रशांत शाहदेव, शांति किरण टोप्पो, प्रिया कुमारी, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष आशीष सिंह गुड्डू, वार्ड सदस्य कुशेश्वर यादव, हरिवंश प्रजापति, लाल उदित नाथ शाहदेव, शिव नारायण प्रजापति, पंचायत सचिव जयराम राय आंगनबाड़ी सेविका समेत विद्यार्थी व ग्रामीण मौजूद थे।