कानूनी सलाह केंद्र खुला
चंदवा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में चंदवा में लीगल एड क्लिीनिक का उद्घाटन शुक्र
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Mar 2019 04:37 PM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2019 04:37 PM (IST)
चंदवा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में चंदवा में लीगल एड क्लिीनिक का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। प्रमुख नवाहिर उरांव, उपप्रमुख फिरोज अहमद, मुखिया संगीता लकड़ा व अधिवक्ता लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने संयुक्त रूप से केंद्र का उद्घाटन किया। मौके पर अधिवक्ता श्री शाहदेव ने कहा कि इस केंद्र के उद्घाटन का उद्देश्य गांव के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को कानून की समुचित जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें न्याय सुलभ कराना है। उक्त लीगल एड क्लीनिक प्रत्येक बुधवार और रविवार को खुलेगा। लोगों को कानून की जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर संतोष कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें