पेड़ गिरने से आवागमन ठप
मनिका प्रखंड मुख्यालय के एसबीआई रोड पर गुरुवार को तेज आंधी के कारण पीपल के पेड़ का
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 05:59 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 05:59 PM (IST)
मनिका : प्रखंड मुख्यालय के एसबीआई रोड पर गुरुवार को तेज आंधी के कारण पीपल के पेड़ का डाल बीच सड़क पर गिर गया जिसके कारण उक्त पथ पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गयी है। समाचार लिखे जाने तक पेड़ की डाल को नही हटाया गया है। वहीं बन्दुआ,पल्हेया, डोंकी, बरबैया, पसांगन, सरदमदाग समेत कई गांवों के लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को सूचना के बावजूद भी पेड़ नहीं हटाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें