Move to Jagran APP

केरेडारी में पहले दिन 12,104 बच्चों को पिलाई खुराक

केरेडारी प्रखंड में पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण के दौरान कुल 14560 बच्चों को पोलियो

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 06:39 PM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2019 06:39 PM (IST)
केरेडारी में पहले दिन 12,104 बच्चों को पिलाई खुराक
केरेडारी में पहले दिन 12,104 बच्चों को पिलाई खुराक

केरेडारी : प्रखंड में पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण के दौरान कुल 14560 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य था। इसके तहत पोलियो अभियान के पहले दिन ही अर्थात पोलियो बूथ पर ही कुल 12,104 बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाई गई। अभियान के दूसरे दिन क्षेत्र की सहिया द्वारा छूटे

loksabha election banner

हुए बच्चों को डोर टू डोर दवा पिलाई जाएगी। उक्त अभियान

का शुभारंभ केरेडारी सीएचसी में प्रभारी चिकित्सक कुमार संजीव, डॉ सुधिर रंजन व जन प्रतिनिधियों ने दर्जनों बच्चों को दवा पिलाकर किया था। जबकि कन्या विद्यालय पोलियो बूथ पर मुखिया तापेश्वर साव, पांडु बुथ पर मुखिया राकेश रंजन दुबे, कराली पंचायत में मुखिया गीता देवी चटटीबारीयातु पंचायत में मुखिया सीमा गुप्ता, पंसस की सुलेखा देवी ने बच्चों को दवा पिलाई। वहीं

दूसरी ओर केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. कुमार संजीव ने सीएचसी टीम के साथ सभी 170 बूथों पर भ्रमण कर दिन भर जायजा लेते रहे। उक्त पोलियो

अभियान के लिए डॉ संजीव ने 21 सुपरवाइजर, 318 वेक्सीनेटरों की तैनाती

की थी। वहीं उक्त अभियान में एएनएम मुनी कच्छप, इंदुबाला, गीता देवी, उजाला

कुमारी, सागर मणी, निमला खाल्खो, मनोहर राम, सुरज कुमार, बीटीटी लक्ष्मी देवी,

सुरेश साव, बालेश्वर प्रसाद, सहिया नर्मदा देवी, सोशिला देवी, अंजु देवी, सरस्वती देवी, जीरा देवी, किरण देवी, सरीता देवी, यशोदा देवी, पुनम देवी, किरण

कुमारी समेत सभी स्वास्थ्य कर्मी का सराहनीय योगदान रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.