लोक अदालत में न हार न जीत : सहाय
लातेहार प्रधान जिला एवं सत्र न्याययाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विष्णु कांत सहाय
लातेहार : प्रधान जिला एवं सत्र न्याययाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, विष्णु कांत सहाय के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय, लातेहार के प्रांगण मे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पीडीजे ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक ऐसा मंच है, जहां न कोई हारता है और न कोई जीतता है, यहां विवादों का निपटारा आपसी सहमति से होता है। इस न्याय का सिद्धांत त्वरित न्याय से है। न्याय होते हुए भी दिखाई पड़ना चाहिए इसके लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा दी जाने वाली नि:शुल्क सेवाओं के बारे में, मध्यस्थता के बारे में सरल एवं सटीक जानकारी एवं कानून से संबंधित कई जानकारियां दीं। लोक अदालत में कुल 03 बेंच बनाए गए थे। जिसमें, कुल 138 मामलों का निष्पादन किया गया एवं 73,63,528 राजस्व की वसूली की गई और मोटरवाहन दुर्घटना वाद में लाभूकों को 5,95,000 रूपये का चेक प्रदान किया गया। इस मौकै पर श्री रषिकेश कुमार, अरूण कुमार द्विवेदी, भारतीय स्टेट बैंक, लातेहार शाखा एवं अन्य बैंकों के पदाधिकारीगण सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी, अधिवक्ता संघ, लातेहार की सदस्य सहित ग्रामीण व न्यायालयकर्मी मौजूद थे। इस कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव अर्चना कुमारी ने किया।