बाल समागम से बच्चों में आता है निखार: सीतामणी
लातेहार : जिला मुख्यालय के कन्या मध्य विद्यालय में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय बाल सामगम का आयोजन
लातेहार : जिला मुख्यालय के कन्या मध्य विद्यालय में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय बाल सामगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणी तिर्की ने दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। इसके पूर्व स्कूली बच्चों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत गीत से स्वागत किया। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणी तिर्की ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चे का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। इसके साथ ही बच्चों पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान होता है। जिससे बच्चों को प्रतिभा पर निखार आती है। लातेहार प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नरेश प्रसाद गुप्ता एवं अशोक प्रसाद ने कहा कि बाल समागम प्रतियोगिता होने से बच्चों में निखार आती है। और बच्चों को आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिलता है। इस कार्यक्रम में क्यूज प्रतियोगिता, लेख प्रतियोगिता, विज्ञान प्रदर्शनी, सामूहिक नृत्य, वाद विवाद, सामाजिक विषयो पर नाटक समेत कई अन्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियो बच्चों को पुरुस्कार वितरण किया गया। इस मौके पर एडीपीओ ए मल्लिक, बीपीओ सुबोध कुमार, मोहम्मद साजिद, ज्योति तिग्गा समेत बड़ी संख्या में छात्र व शिक्षक उपस्थित थे।