मकर संक्रांति पर जतरा मेले का आयोजन
चंदवा : मकर सक्रांति पर प्रखंड के माल्हन, डुमारो व सिकनी में जतरा मेले का आयोजन किया गया
चंदवा : मकर सक्रांति पर प्रखंड के माल्हन, डुमारो व सिकनी में जतरा मेले का आयोजन किया गया। शिव माल्हेनश्वर धाम में पूजा-अर्चना की गई। मौके पर मौजूद 20 सूत्री सदस्य सह भाजपा नेता संतोष पासावन ने कहा कि जतरा-मेला ग्रामीण संस्कृति की विरासत का अभिन्न अंग है। यह खुशहाली का प्रतीक है। इसमें ग्रामीण संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। मेला के माध्यम से कई लोगों का आवागमन एक-दूसरे के क्षेत्र में होता है। इससे भाईचारा बढ़ता है। मौके पर चामू पाहन, पुजारी रामवृक्ष मुंडा, भीम ¨सह, बालक मुंडा, संजय मुंडा, सुनील मुंडा, हरिवंश गंझू, राजकुमार मुंडा, सुनील मुंडा, हरिवंश गंझू, रामा मुंडा, सुमन लोहरा समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।
डुमारो में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन: प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत डुमारो में आयोजित मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों की वाहवाही लूटी। समिति द्वारा तिलकुट, चूड़ा व गुड़ का वितरण किया गया। मौके पर विद्यानंद ¨सह, पुष्पा खलखो समेत अन्य मौजूद थे।
डेगाडेगी नदी तट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सह मेला का आयोजन :
मैक्लुसकीगंज से सटे प्रखंड के डेगाडेगी नदी पर मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री वैद्यनाथ राम ने लोगों की हौसला आफजाई करते सांस्कृतिक धरोहर मेले की गरिमा की अपील लोगों से की। मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष राजकुमार पाठक, उपाध्यक्ष राजकुमार साहु, संजय प्रसाद साहु, हरिवंश प्रजापति, आयोजन समिति के शेखर बोस, रामभजन ¨सह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीतम साहु, शशि प्रसाद साहु (खलारी), भुनेश्वर महतो (चंदवा) समेत अन्य उपस्थित थे।
सामूहिक भोज का आयोजन :
मकर सक्रान्ति पर चंदवा थाना परिसर, अशोक ¨सह जाडेजा के आवास, फुटपाथ संघ समेत कई संस्थाओं द्वारा चूड़ा-दही के सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। मकर सक्रान्ति की शुभकामनाएं दी गई। मोके पर प्रेमशंकर भगत, राजेश चंद्र पांडेय, हेमचंद अग्रवाल, आनंद किशोर शाही, राजेश शाही, मो इजहार, सुरेंद्र वैद्य, अजय वैद्य, नारायण साहु, जमील खान बबलु, जिलालाल बनारसी, अजीत कुमार, अनुप कुमार, जीतु गुप्ता, संजय प्रसाद, प्रमोद गिरि, रीशू भारती, छोटु, बल्लु, मो इसराइल समेत अन्य उपस्थित थे।