बीडीओ ने बच्चों के बीच बांटे कंबल
गारू : गारू प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र रविदास ने सोमवार को बारेसाढ के डांडकोचा आश्रम
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 06:27 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 06:27 PM (IST)
गारू : गारू प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र रविदास ने सोमवार को बारेसाढ के डांडकोचा आश्रम में पहुंच कर अनाथ बच्चों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से कहा कि अच्छी शिक्षा प्राप्त कर देश का नाम रोशन करें। आप लोगो की हर जरूरत सरकार पूरा करने में लगी है। सरकार ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण कार रही है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ- साथ बच्चों को खेल में भी रूची रखने की जरूरत है। सरकार के द्वारा खेल की समाग्री अनाथ आश्रम में भी दिया जाएगा, जिससे बच्चे खेल सकें। इस मौके पर प्रधान सहायक अरूण गहलोत, प्रखंड समन्वयक एसबीएम राजू प्रसाद, शुभाष कुमार उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें