कलशयात्रा निकाल कर एकत्रित की गई पवित्र मिट्टी
महुआडांड़ : ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित व विकसित कर वर्तमान में आने वाली पीढि़यों क
महुआडांड़ : ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित व विकसित कर वर्तमान में आने वाली पीढि़यों को झारखंड की संस्कृति कला एवं गौरवपूर्ण इतिहास से अवगत कराने के उद्देश्य से रांची स्थित पुराना बिरसा मुंडा जेल सुधार का संरक्षण किया जाना है। इसके लिए कल्याण विभाग के आदेश के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रखंड के पंचायत जयपुर में धूमधाम से बिरसा कलश यात्रा निकाली गई। आदिवासी संस्कृति व रीति रिवाज के साथ ग्रामीण नाचते झूमते पंचायत के ग्राम समरपुर नी बहरा टोली नाकोड़ा अपूर्वा कपूरथला के सरना स्थलों में पहुंच कर गांव के बाईगा पाहन सुलेमान मुंडा प्रभु मुंडा धमना मुंडा के द्वारा पूजा अर्चना की। कलश में पवित्र स्थल की मिट्टी जमा कर ढोल नगाड़े के साथ ग्राम प्रधान वार्ड सदस्य व मुखिया राजेश टोप्पो एवं पंचायत सेवक को सौंपा गया।