आगामी चुनाव को ले राजद ने की बैठक
बरवाडीह : राजद प्रदेश में अपनी कई सरकार बनाएगी, जिसको लेकर चुनाव की तैयारी के लिए ह
बरवाडीह : राजद प्रदेश में अपनी कई सरकार बनाएगी, जिसको लेकर चुनाव की तैयारी के लिए हमारे कार्यकर्ताओ द्वारा गांव में बैठक की जा रही है। इसके साथ ही सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त बातें प्रदेश महासचिव अजय चन्द्रवंशी ने बुधवार को बरवाडीह के सामुदायिक भवन में राजद की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा आगामी चुनाव को देखते हुए नई कमेटी का गठन किया गया है।
उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी को बधाई देते हुए कहा कि राजद संगठन गरीब गुरबा की पार्टी है। आम जनता के सहयोग से हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले पार्टी का विनाश करेगी। और राजद की मजबूत सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राजद के सक्रिय सभी सिपाही आगामी चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। हमारे कार्यकर्ता बूथ - बूथ जाकर सदस्यता अभियान चला रहे हैं। कमेटी का विस्तार कर राजद को मजबूत करने के लिए राजद का झंडा उठा लिए हैं। वही प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल ¨सह,र¨वद्र राम, जिला उपाध्यक्ष मो. शहीद,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हदीश अंसारी समेत कई लोगो को संबोधित किया। बैठक के अंत में 192 राजद कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया गया।
बैठक में नसीम अंसारी,अनिल कुमार ¨सह,अजय कुमार ¨सह, हुलास ¨सह, अख्तर अंसारी, शहीद अंसारी, दूखन ¨सह, अवधेश मेहरा, रामोतार राम, प्रेम कुमार, असलम अंसारी, फयाज अंसारी, अनिल कुमार , सुरेश राम,प्रेम ,तेतर यादव, सुरेश मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।