राजद नेता ने किया गांव का दौरा
मनिका : मनिका प्रखंड के बंदुआ, पल्हेया, ¨सजो पंचायत में राष्ट्रीय जनता दल चतरा के लोकसभा के
मनिका : मनिका प्रखंड के बंदुआ, पल्हेया, ¨सजो पंचायत में राष्ट्रीय जनता दल चतरा के लोकसभा के नेता सुभाष प्रसाद यादव के पक्ष में राजद के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ दौरा किया। योगेंद्र यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की नीति सिद्धांतों के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया। कहा कि राष्ट्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का बयान हास्यास्पद है। विजय माल्या बैंकों का हजारों करोड़ रुपये ले कर विदेश भाग गया है। उसे चोर नहीं कहा जा सकता है। किसान नमक रोटी खाकर, फटे कपड़े पहन दिन रात मेहनत कर अनाज उगाते हैं। मगर उनके अनाज का समर्थन मूल्य नहीं मिलता है। ऐसे दोहरे चरित्र एवं सांप्रदायिक शक्तियों से देश का भला नहीं हो सकता है। ऐसी सांप्रदायिक शक्तियों को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। गरीब, गुरबा, पिछड़े, दलित अल्पसंख्यकों के मसीहा के लिए लालू प्रसाद यादव को भाजपा ने छल से कारागार में बंद कर दिया है। जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएगी।