जरूरतमंदों के बीच वस्त्रदान
बारियातू : प्रखंड में दुर्गा पूजा हर्षोल्लास प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गई। बारियातू गोनिया, फ
बारियातू : प्रखंड में दुर्गा पूजा हर्षोल्लास प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गई। बारियातू गोनिया, फुलसू, टोंटी, हेसला, भाट चतरा, राजगुरु, डाढ़ा में नम आंखों से मां दुर्गा, मां सरस्वती मां लक्ष्मी भगवान गणेश कार्तिकेय जय विजय की प्रतिमाओं का विसर्जन नजदीकी जलाशयों में शुक्रवार की देर शाम को गाजे बाजे के साथ नाचते गाते हुए किया। पूजा के शुभ अवसर पर गोनिया भाट चतरा, टोंटी में सांस्कृतिक व आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इधर बारियातू स्थिति श्री राम वस्त्रालय के संचालक सह समाजसेवी झूलन प्रसाद ने गरीबों के बीच साड़ी, धोती गमछा वस्त्र दान किया। इस मौके पर बीडीओ संजय कुमार यादव, टीओपी प्रभारी शत्रुघ्न ¨सह, ज्योति प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे।