भंडारा का किया गया आयोजन
लातेहार : सदर प्रखंड के तरवाडीह पंचायत में विजयादशवीं के दिन भंडारा का आयोजन किया गया
लातेहार : सदर प्रखंड के तरवाडीह पंचायत में विजयादशवीं के दिन भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा कार्यक्रम में मनिका विधायक हरिकृष्ण ¨सह उपस्थित हुए। इस दौरान विधायक ने अपने हाथों से सभी को प्रसाद ग्रहण कराया। प्रतिमा का विसर्जन बैंड व भक्ति गीतों के बीच संपन्न हो गई। प्रतिमा का विर्जसन गांव के तालाब में किया गया। माता के प्रतिमा के विसर्जन के पूर्व भक्तों द्वारा मां की आरती कर विधिवत पूजा अर्चना किया गया। मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन में समिति के लोगों ने भगवा रंग में पहन कर किया गया। इस दौरान कुछ पल के लिए तरवाडीह पंचायत भगवा रंग से रंगमय हो गया था। इस मौके पर राजमणी प्रसाद , बीस सूत्री उपाध्यक्ष राजधानी प्रसाद यादव, पंकज तिवारी, मनीष ¨सह, मुखिया जुलेश्वर लोहरा,राजकुमार, मिथिलेश, प्रदीप कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।