दो ऑटो की टक्कर में आधा दर्जन यात्री घायल
बरवाडीह : बरवाडीह - छिपादोहर मुख्य मार्ग के लुहुर गांव के समीप शुक्रवार को दो ऑटो
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 06:21 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 06:21 PM (IST)
बरवाडीह : बरवाडीह - छिपादोहर मुख्य मार्ग के लुहुर गांव के समीप शुक्रवार को दो ऑटो के आमने- सामने की टक्कर हो जाने से आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी घायल यात्रियों का इलाज बरवाडीह अस्पताल में कराया गया। इसके बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया। जिसमें एक रिमी कुमारी बाए हाथ टूट गया है। उसका इलाज के लिए मेदिनीनगर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। ज्ञात हो की बरवाडीह में साप्ताहिक बाजार और दशहरा को लेकर लोगो का आना जाना लगा हुआ था। इसी दौरान प्रखंड के लुहुर गांव के समीप यात्री से भरा दोनों ऑटो के आपने सामने टक्कर हो गई। जिसमें आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों में सुरेश राम, राजेश कुमार, रंजू कुमारी समेत कई लोगों का नाम शामिल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें