विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लातेहार: रात में सोने गई थीं तेतरी देवी, सुबह मिली लापता; दो दिन बाद तालाब में मिला शव

Published: Thu, 27 Aug 2026 02:40 PM (IST)

लातेहार के हरखा गांव में दो दिनों से लापता 85 वर्षीय महिला तेतरी देवी का शव सरना तालाब से बरामद ...और पढ़ें

हरखा गांव के सरना तालाब में मिला शव।

हरखा गांव के सरना तालाब में मिला शव।

HighLights

  1. हरखा गांव के सरना तालाब में मिला शव।

  2. पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

पंचायत सूत्र, मोंगर (लातेहार)। लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के मोंगर पंचायत के हरखा गांव के दो दिनों से लापता महिला तेतरी देवी उम्र 85 वर्ष का शव गुरुवार को हरखा गांव स्थित सरना तालाब से बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

तेतरी देवी के पुत्र प्रदीप राम चंद्रवंशी ने बताया कि मंगलवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे। बुधवार सुबह उठने पर देखा कि मां के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और वह वहां नहीं थीं। इसके बाद परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन तब तक उनका कोई पता नहीं चला।

हालांकि गुरुवार को ग्रामीणों से जानकारी मिली कि तेतरी देवी का शव हरखा गांव के सरना तालाब में पड़ा हुआ है। इसके बाद स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। महिला तालाब तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, पुलिस द्वारा इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।