विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लातेहार में आजीविका संगठन के 30-35 लाख रुपये गबन का आरोप, दो लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

Published: Wed, 12 Aug 2026 02:26 PM (IST)

बालूमाथ के मुरपा में आजीविका महिला संकुल की अध्यक्ष राजमणि देवी ने सीएलएफ की लेखपाल कुन्ना देवी और आईपीआरपी संजय ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. मुरपा सीएलएफ अध्यक्ष ने गबन का आरोप लगाया।

  2. लेखपाल कुन्ना देवी और आईपीआरपी संजय उरांव आरोपी।

संवाद सूत्र, बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के मुरपा स्तिथ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की मुरपा अध्यक्ष राजमणि देवी ने बालूमाथ थाना में आवेदन देकर सीएलएफ मुरपा की लेखपाल कुन्ना देवी एवं आईपीआरपी संजय उरांव पर संघठन का 30-35 रुपये का गबन करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि चार पंचायतों मुरपा, गणेशपुर, भगिया एवं शेरेगरा को मिलाकर एक सीएलएफ का गठन किया गया है। आरोप है कि सीएलएफ की लेखपाल एवं आईपीआरपी द्वारा अवैध रूप से संगठन के पैसे की निकासी कर ली गई है।

राजमणि देवी ने बताया कि आईपीआरपी संजय उरांव के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, भैंसादोन शाखा के खाता संख्या 40906410869 एवं कुन्ना देवी पति भुनेश्वर यादव, ग्राम जाला, पंचायत शेरेगरा, थाना बालूमाथ निवासी के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, भैंसादोन शाखा के खाता संख्या 35320587084 की जांच की जाए तो पूरे मामले का खुलासा हो सकता है।

उन्होंने बताया कि संगठन का पैसा गबन किए जाने से सीएलएफ के संचालन में हम सभी लोगों को कठिनाई हो रही है ।इसको लेकर पूर्व में भी विभाग पदाधिकारी को आवेदन दिया गया है ।जिसमे जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को 22 जून 2026 को भी आवेदन दिया गया। उसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मौके पर गंगा आजीविका सखी मंडल गणेशपुर की अध्यक्ष सबिता कुमारी, कावेरी आजीविका सखी मंडल की अध्यक्ष सूर्यमुखी देवी, सचिव सुषमा देवी, कोषाध्यक्ष बसंती देवी, रिंकी देवी, रेशमी देवी, भरौली देवी, सोनी देवी, चंपा देवी, मुनिया देवी, बृहस्पति देवी, सबिता देवी, सुनीता देवी, फुलवा देवी, सचिव अमीका देवी, कोषाध्यक्ष शिमा देवी, तेतरी देवी, जूनिया देवी, देवती देवी, प्रभा देवी, जीरा देवी, उषा देवी, प्रमिला देवी, रिजनी समेत कई महिला संगठन की सदस्य उपस्थित थीं। 

इस संबंध में बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा ने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।