लारी दुर्घटनाग्रस्त, उपचालक की दबकर मौत
चंदवा : चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ पर थाना क्षेत्र के डेढ़टंगवा घाटी (लुकूइया) में रविवार की
चंदवा : चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ पर थाना क्षेत्र के डेढ़टंगवा घाटी (लुकूइया) में रविवार की अहले सुबह हुई सड़क दुर्घटना में सरिया लदे लॉरी के उपचालक की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार झारसोगड़ा (उड़ीसा) से सरिया लेकर लॉरी (आरजे 14 जीडी 0249) लुधियाना जा रहा था। डेढ़टंगवा घाटी के तीखे ढलान पर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया इससे लॉरी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होते बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उपचालक लॉरी में ही दब गए। लॉरी में लोड सरिया सड़क पर काफी दूर तक बिखर गया। सूचना पर एएसआई नागेन्द्र शर्मा, मो. रफीक खान व अन्य घटनास्थल पहुंचे और गाड़ी में फंसे चालक सोबराती खान (पिता मुकेरिया खान, लुधियाना, पंजाब) व उपचालक सोनी ¨सह (पिता जरनाल ¨सह, लुधियाना) को निकालने की कवायद शुरू की। गैस कटर से केबिन को काटकर घायल चालक व मृत उपचालक के शव को निकाला गया। घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चंदवा में इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। -----बड़ा हादसा होते-होते बचा :
लॉरी के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर पर वहां पहुंची पुलिस व अन्य लोगों द्वारा गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कवायद चल रही थी इसी समय सीमेंट लदा ट्रक (जेएच 02 एएल 2214) जो झारसोगड़ा से बालूमाथ जा रहा था। पहले से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बचने के क्रम में अनियंत्रित होते दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अगर थोड़ी चूक हो गई होती तो यहां बड़ा हादसा हो सकता था।