श्रम मंत्री आज चंदवा में
सूबे के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता शनिवार को लातेहार के क्वारंटाइन केंद्रों।
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 05:50 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 05:50 PM (IST)
संवाद सूत्र, चंदवा: सूबे के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता शनिवार को लातेहार के क्वारंटाइन केंद्रों का जायाजा लेंगे। श्रम मंत्री बारियातू, बालूमाथ चंदवा और लातेहार के क्वारंटाइन केंद्रों का जायजा लेंगे। उक्त जानकारी देते मंत्री प्रतिनिधि ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान देश के विभिन्न प्रदेशों से झारखंड लौट रहे प्रवासी मजदूरों की वस्तुस्थिति से अवगत होंगे। ज्ञात हो कि लॉकडाउन के बाद प्रदेश लौटे मजदूरों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयत्नशील है। इस कड़ी में श्रम मंत्री का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें