झामुमो ने फूंका सरकार का पुतला
लातेहार : पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा लातेहार जिला मुख्यालय मे
लातेहार : पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा लातेहार जिला मुख्यालय में गुरुवार को केंद्र सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। झामुमो कार्यकर्ता इकट्ठा होकर चंदनडीह मोड़ पर पहुंचे और वहां से रैली की शक्ल में समाहरणालय गेट पर आकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।
जुलूस में शामिल कार्यकर्ता पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि वापस लो, मोदी सरकार हाय हाय, सांप्रदायिक भाजपा सरकार मुर्दाबाद, महंगी रोको बांधो दाम नहीं तो होगा चक्का जाम व जनविरोधी मोदी सरकार गद्दी छोड़ो आदि नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के सदस्य सह जिला प्रवक्ता दीपू कुमार सिन्हा, केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर गंझु, वरिष्ठ नेता सितमोहन मुंडा, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष राजेश उरांव, सचिव मोहन भुइयां, हरेंद्र भूइयां, गोपाल ¨सह, वारिस अंसारी, मानिक गंजू, ¨रकू अंसारी, झामुमो नगर अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, झामुमो के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहन गंझू, रंजीत उरांव, निर्मला उरांव, सुनैना कुमारी, जिला कमेटी सदस्य सुमन सुनील सोरेंग, नामुन देवी व मनोज चौधरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।