Move to Jagran APP

Latehar News: लातेहार में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए, इलाके में दहशत

Jharkhand News पुलिस और नक्सलियों के बीच लातेहार में भीषण मुठभेड़ की सूचना है। इसमें तीन नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया है। अभी इनके शवों की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने नक्सलियों के शवों को कब्जे में ले लिया है।

By Jagran NewsEdited By: M EkhlaquePublished: Mon, 21 Nov 2022 05:10 PM (IST)Updated: Mon, 21 Nov 2022 05:11 PM (IST)
Latehar News: लातेहार में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए, इलाके में दहशत
Jharkhand Breaking News: झारखंड के लातेहार में नक्सलियों से मुठभेड़। फाइल फोटो।

लातेहार, जागरण संवाददाता। Jharkhand Breaking News झारखंड के लातेहार जिले में सुरक्षा बलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई है। इसमें सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। जिले के घनघोर बंदी जंगल में यह मुठभेड़ हुई है। इस दौरान पुलिस ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। हालांकि पुलिस ने अबतक इस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टी नहीं की है। बताया जा रहा कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत कई दिनों से पुलिस सर्च आपरेशन चला रही है। सोमवार को सर्च आपरेशन के दौरान नक्सलियों से सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हो गई। सुरक्षा बलों को देखते ही नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी तीन नक्सलियों को मार गिराया।

loksabha election banner

एक दिन पहले नक्सलियों ने की थी निर्माण साइट पर फायरिंग

मालूम हो कि एक दिन पहले यानी रविवार को नक्सलियों ने लातेहार जिले के एकमहुआ हुटाप अमझरिया सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी की साइट पर हमला कर दिया था। इस हमले में जेजेएमपी संगठन के नक्सली शामिल थे। यह हमला लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में हुआ था। बताया गया कि एकमहुआ से अमझरिया रोड तक एक कंपनी सड़क निर्माण कार्य में लगी है। देर शाम जेजेएमपी के नक्सली यहां पहुंचे और लेवी के लिए गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद नक्सलियों ने कंपनी के मुंशी व एक कर्मचारी को कब्जे में ले लिया। यही नहीं उनका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद हवाई फायरिंग शुरू कर दी।

रेल लाइन निर्माण कंपनी पर किया था हमला, मारी थी गोली

मालूम हो कि एक महीना पहले पुतरीटोला के समीप रेलवे साइट पर भी माओवोदियों ने हमला किया था। बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड के टोरी-महुआमिलान रेलवे स्टेशन के बीच चंदवा थाना क्षेत्र के पुतरीटोला के जोड़ा जामुन (माल्हन) के समीप तीसरी लाइन निर्माण कार्य चल रहा है। 21 अक्टूबर 2022 को माओवादियों ने यहां हमला कर दिया था। तब माओवादियों ने रवींद्र गंझू के नाम से यहां पर्चा छोड़ा था। उन्होंने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस ने पर्चा भी मौके से बरामद किया था। इस हमले में जेजीबी कंपनी के सिविल इंजीनियर बिहार के औरंगाबाद निवासी शिवकुमार यादव, झारखंड के बालूमाथ निवासी मजदूर बिशेवर यादव तथा विकास यादव को गोली गली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.