भाजपा के सच्चा सिपाही थे जयवर्धन : हरिकृष्ण
प्रखंड मुख्यालय के सिजो स्थित पूर्व विधायक सह भाजपा जिला अध्यक्ष ।
संवाद सूत्र, मनिका (लातेहार): प्रखंड मुख्यालय के सिजो स्थित पूर्व विधायक सह भाजपा जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह के आवास पर मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष कौशल किशोर प्रसाद की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत भाजपा नेता जयवर्धन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि हमने अपना एक जुझारू साथी को खो दिया है। उन्होंने कहा कि जयवर्धन सिंह भाजपा के निर्भीक सिपाही थे। वे हमेशा सत्य सामने अडिग खड़े होते थे। उन्होंने कहा कि अपनी निर्भीक छवि के लिए सर्वविदित थे। वहीं शोक सभा में पूर्व प्रत्याशी रघुपाल सिंह, विश्वनाथ राय,शंकर दुबे,राजकुमार प्रसाद ,अजीत ओझा,संजय यादव,लक्ष्मण कुशवाहा बालूमाथ ने जयवर्धन सिंह को भाजपा के सच्चे सिपाही के रूप में बताया। वहीं भाजपाइयों ने हत्या के विरुद्ध आक्रोश जताते हुए अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। भाजपाइयों ने एक स्वर कहा कि गिरफ्तारी नहीं हुई तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन पर उतर जाएंगे। इ मौके पर प्रदीप सिंह,बबन पासवान,अंकित कुमार,ललु भुइयां, अर्जुन यादव, राजेश्वर यादव,आंनद दुबे,धीरेंद्र कुमार समेत अनेक लोग उपस्थित थे।