आदिवासियों के लिए शान है जतरा मेला : विधायक
लातेहार : सदर प्रखंड के डीही पंचायत अंतर्गत अंबाझारण में गुरुवार को भगवान बिरसा मुंडा क
लातेहार : सदर प्रखंड के डीही पंचायत अंतर्गत अंबाझारण में गुरुवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आदि हक भूमि सुरक्षा मोर्चा की ओर से जतरा मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लातेहार विधायक प्रकाश राम व पूर्व विधायक सधनु भगत को आदिवासियों के द्वारा अपने सांस्कृतिक रीति रिवाज के अनुसार नृत्य व गीत गाकर स्वागत किया गया। इससे पूर्व सरना स्थल पर ग्राम प्रधान सहादेव उरांव व चैतु भगत के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर मेला का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रकाश राम ने कहा कि आदिवासियों के लिए जतरा मेला शान है। सभी के सहयोग से इसे बचाया जा सकता है, झारखंड में प्रकृति को बचाने के लिए आदिवासी भाइयों ने सबसे आगे आएं है। पूर्व विधायक सधनु भगत ने कहा कि आदकवासी के बदौलत झारखंड अलग राज्य की स्थापना हुई है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के सांस्कृतिक प्रगति को बचाने के लिए समय समय पर कार्यक्रम करवाना आवश्यक है। इस दौरान सभी आदिवासी महिलाओं ने टोली बनाकर मांदर की थाप पर नृत्य व गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर झाविमो जिला अध्यक्ष शमशुल होद्दा, वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव, प्रभु उरांव, लखन भगत, चमरू उरांव,परमेश्वर भगत, कलिम अंसारी, समिति के अध्यक्ष मोहर लाल उरांव, उपाध्यक्ष बॉबी हुसैन, सचिव उमर आलम, उपसचिव मानेश्वर भगत, कोषाध्यक्ष बुधदेव भगत, उपकोषाध्यक्ष लालधारी उरांव, संगठन मंत्री बाबू लाल उरांव,मीडिया प्रभारी अनुज उरांव, दिनू भगत, साजन कुमार, पंकज तिवारी समेत कई लोग उपस्थित थे।