Move to Jagran APP

लातेहार में आज से 10 दिनों तक बहेगी भक्ति की गंगा, नवाह्न पारायण के लिए 1001 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा Latehar News

श्रद्धेय संत मैथिलीशरण जी महाराज के सानिध्‍य में होने वाले इस धार्मिक आयोजन में भक्‍तजन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक पारायण और रात 8 बजे से 10 बजे तक रामकथा का सुश्रवण कर सकेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 08:27 AM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 01:51 PM (IST)
लातेहार में आज से 10 दिनों तक बहेगी भक्ति की गंगा, नवाह्न पारायण के लिए 1001 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा Latehar News
लातेहार में आज से 10 दिनों तक बहेगी भक्ति की गंगा, नवाह्न पारायण के लिए 1001 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा Latehar News

लातेहार, जेएनएन। लातेहार में आज से 10 दिनों तक श्रद्धा-भक्ति की गंगा बहेगी। शहर के अंबाकोठी इलाके के मानसपथ में रामकथा और मानस गान का आयोजन किया गया है। श्रद्धेय संत मैथिलीशरण जी महाराज के सानिध्‍य में होने वाले इस धार्मिक आयोजन में भक्‍तजन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक पारायण और रात 8 बजे से 10 बजे तक रामकथा का सुश्रवण कर सकेंगे।

loksabha election banner

राम के चरित्र का करें अनुश्रवण : संत मैथिलीशरण

शहर के अंबाकोठी के प्रांगण में रविवार को 46 वां श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ का उद्घाटन मुख्य अतिथि संत श्री मैथिलीशरण जी महाराज ,यज्ञाचार्य पंडित अनिल मिश्रा ,पंडित अनिल भारद्वाज व महासमिति के संरक्षक सह पूर्व मंत्री वैद्यनाथ राम ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संत श्री मैथिलीशरण जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम अपने चरित्र के कारण ही पूरे संसार में पूज्यनीय है। उन्होंने सभी लोगों से भगवान श्रीराम के चरित्र का अनुश्रवण कर चरित्रवान बनने की बात कही।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीरामचंद्र जी ने अपने जीवन काल में हमेशा अपने स्वार्थ से उपर उठकर कार्य किया। उन्होंने अपने पिता के वचन के खातीर राजगदी को त्याग कर चौदह वर्ष तक वन में रहे। उनके इस गुणों को अपना कर ही समाज में परिवर्तन लाया जा सकता हैं।यज्ञाचार्य पंडित अनिल मिश्रा व पंडित अनिल भारद्वाज ने कहा कि श्रीराम की सार्थकता तभी प्रमाणिक होगी, जब सभी लोग भगवान श्रीराम के चरित्र को आत्मसात करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में संबंधों में काफी खटास आए हैं। उन्होंने लोगों से स्वार्थ त्याग कर प्रेम प्रगाढ़ को बढ़ाने की अपील की।

महासमिति के मुख्य संगरक्षक सह पूर्व मंत्री बैधनाथ राम ने कहा कि भगवान राम के चरित्र हमें जीवन के हर मोड़ पर संयम से रहने की सीख देती है। उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम बनाएं रखने की अपील की। मंच का संचालन विशाल शर्मा ने किया। इस मौके पर महासमिति के कोषाध्यक्ष विनोद महलका, महासमिति के अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह, सुदामा प्रसाद, सुनील कुमार शौंडिक, जवहार अग्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता, अशोक महलका, अनिल अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, चंद्र प्रकाश उपाध्याय उर्फ मुना, मदन प्रसाद शौंडिक , संतोष पासवान, अंकित पांडेय समेत कई लोग उपस्थित थे।

1001 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

जिला मुख्यालय के अंबाकोठी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से रविवार को श्रीरामचरित मानस नवाह्न पारायण महायज्ञ का 46 वां अधिवेशन को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञस्थल पर सुबह से ही महिलाओं की टोली आने का सिलसिला प्रारंभ हो चुका था। यज्ञ स्थल से 1001 महिलाएं कतार में होकर कलश लेकर औरंगा नदी तट पर पहुंची।

जय श्रीराम से गूंजायमान हो हुआ लातेहार

पं अनिल कुमार मिश्र के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा और मुख्य मार्ग होते हुए वापस यज्ञस्थल अंबाकोठी पहुंची। जहां श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस कलश यात्रा में पूरे रास्ते में महिलाएं जय श्रीराम, जय श्रीराम,जय श्रीराम बोलो जय श्रीराम के नारे लगाती रही। पूरा शहर जय श्रीराम की गूंज से गूंजायमान हो गया।

शारदीय नवरात्र की प्रथम तिथि मां शैलपुत्री के आराधना पर्व से शुरू हो रहा श्रीरामचरित मानस नवाह्न पारायण 10 दिनों तक चलेगा। श्रीरामचरित मानस नवाह्न पारायण पाठ महासमिति के अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह एवं कोषाध्यक्ष विनोद कुमार महलका ने बताया कि सुबह छह बजे महायज्ञ परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। शारदीय नवरात्र के प्रथम तिथि से नवमी तिथि तक सुबह छह बजे से पंडित अनिल मिश्रा के सानिध्य में पूजा-अर्चना होगी। 

इस कलश यात्रा में श्रीराम सेना के लोग भी साथ में थे। नगर भ्रमण कर कलश यात्रा यज्ञ परिसर पहुंची जहां पर मुख्य यजमान डॉ. विनय कुमार सह पत्नी के द्वारा पूजा कराया गया। इस कलश यात्रा में जिला मुख्यालय सहित आसपास ग्रामीण इलाके से बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लीं। इस मौके पर विनोद महलका, प्रमोद सिंह,अनिल कुमार गुप्ता,  सुदामा प्रसाद, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, राजू सिंह, नागेंद्र प्रसाद, मदन प्रसाद, अंकित पांडेय ,अशोक महलका, सुनील कुमार ,जनार्दन प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, संतोष अग्रवाल समेत कई लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.