लाठी-डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या का आरोप
संवाद सूत्र लातेहार सदर थाना क्षेत्र के पोचरा गांव में पति पर अपने पत्नी को लाठी-डंडे से पीट
संवाद सूत्र, लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के पोचरा गांव में पति पर अपने पत्नी को लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगा है। यह आरोप महिला के परिजनों ने लगाया है। मृतिका अफसरी बीबी पति साजिद अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के पति साजिद अंसारी को पकड़ कर लातेहार थाना लाकर पुछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम महिला को परिजनों ने सदर अस्पताल लातेहार में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत होते ही महिला के परिजनों ने दामाद पर ही लाठी डंडे से मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला के शरीर में लाठी डंडे से मारपीट का निशान हैं। पुलिस ने महिला की शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।