Move to Jagran APP

भाजपा की सरकार के उद्योगपतियो की सरकार: रामचंद्र

बरवाडीह : बरवाडीह प्रखंड के उक्कमाड़ पंचायत के बहेराटाड़ में रविवार को राजद के पं

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 09:51 PM (IST)Updated: Sun, 28 Oct 2018 09:51 PM (IST)
भाजपा की सरकार के उद्योगपतियो की सरकार: रामचंद्र
भाजपा की सरकार के उद्योगपतियो की सरकार: रामचंद्र

बरवाडीह : बरवाडीह प्रखंड के उक्कमाड़ पंचायत के बहेराटाड़ में रविवार को राजद के पंचायत स्तरीय कार्यक्रम चलो पंचायत की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में मनिका के पूर्व विधायक रामचंद्र ¨सह, प्रदेश महासचिव अजय चंद्रवशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवींद्र राम व अनिल ¨सह ने शिरकत की। इस दौरान कई लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नसीम अंसारी ने की। कार्यक्रम के दौरान मौजूद पंचायत के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को सबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा की केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने सिर्फ अपने पूरे कार्यकाल में उद्योगपति के लिए काम किया है। उनको फायदा देने के लिए आमजनता का शोषण किया है। राजद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य र¨वद्र राम ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ अब जनता को एक जुट हो कर देश को लूटने और जात धर्म के नाम पर तोड़ने वाली भाजपा सरकार का पोल खोलते हुए करारा जबाब देना होगा। आगामी चुनाव में जिसको लेकर हमारी पार्टी हर पंचायत में जा कर लोगों को भाजपा सरकार की करतूतों को बताने का काम करेगी। वही इस दौरान राजद के प्रदेश कमेटी के साथ साथ जिला और प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों ने चलो पंचायत की ओर कार्यक्रम की ओर को लेकर अपने विचारों को रखने का काम किया। वही कार्यक्रम के दौरान पंचायत अध्यक्ष के रूप लाला राम महिला अध्यक्ष विमला देवी, युवा अध्यक्ष बैजनाथ ¨सह को मनोनीत किया गया। इस मौके पर सुरेश यादव, पूर्व उप प्रमुख अजय यादव, अवदेश मेहरा सुदामा राम, संजय ¨सह, विजय यादव, हदीस अंसारी, शहीद अंसारी समेत काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.