Move to Jagran APP

किसानों की समस्या को लेकर सरकार हो गंभीर : प्रदेश अध्यक्ष

लातेहार: जिला मुख्यालय के धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में भारतीय किसान संघ क

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 11:02 PM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 11:02 PM (IST)
किसानों की समस्या को लेकर सरकार हो गंभीर : प्रदेश अध्यक्ष
किसानों की समस्या को लेकर सरकार हो गंभीर : प्रदेश अध्यक्ष

लातेहार: जिला मुख्यालय के धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में भारतीय किसान संघ की कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव नारायण ¨सह, प्रदेश उपाध्यक्ष जय कुमार ¨सह, कार्यकारिणी सदस्य गोपाल नगेसिया, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अविनाश चंद्र भाष्कर व नारायण भोक्ता मुख्य रूप से उपस्थति हुए। सबसे पूर्व कार्यकर्ता सम्मेलन में कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष के लिए विभूति नारायण ¨सह, मंत्री विशाल कुमार उर्फ सोनल, कार्यालय प्रमुख बबन मांझी को मनोनित किया गया। सम्मेलन में भारतीय किसान संघ के सदस्यों केा अधिक से अधिक बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव नारायण ¨सह ने कहा की बारिश नही होने के कारण राज्य के हरेक जिला अकाल की कगार पर पहुंच चुकी है। सरकार इसके लिए कारगर उपाय करें। नहीं तो किसान भूखे मरने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रदेश महामंत्री जय कुमार ¨सह ने कहा कि किसान संगठित हो कर अपने हक अधिकार के लिए आगे आएं। संगठित होने के बाद किसानों की समस्या समाधान को लेकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर गोपाल नगेसिया, अविनाश चंद भास्कर, नारायण भोक्ता, क्रांति लकड़ा, सपना देवी, सोनी देवी, उदय गंझु, निखिल कुमार, नवल किशोर ¨सह समेत कई लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.