Move to Jagran APP

सच्चे प्रेम से आएंगे भगवान : त्रिपाठी

बरवाडीह : बरवाडीह स्थित पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में गुरुवार को श्री राधा रमण भागवत प्रच

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 05:52 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 05:52 PM (IST)
सच्चे प्रेम से आएंगे भगवान : त्रिपाठी
सच्चे प्रेम से आएंगे भगवान : त्रिपाठी

बरवाडीह : बरवाडीह स्थित पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में गुरुवार को श्री राधा रमण भागवत प्रचार मंडल के द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा संपन्न हो गई। कार्यक्रम के अंतिम दिन पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी, पूर्व विधायक रामचंद्र ¨सह, बरवाडीह थानेदार नित्यानंद ने कथा वाचक पंडित अनुराग कृष्ण शास्त्री को माल्यार्पण कर कथा की शुरूआत की। मौके पर पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने कहा कि भगवान सबके दिल में है बस आपको जागने की जरूरत है। अगर कोई व्यक्ति भगवान को सच्चे दिल से कहीं भी खोजे भगवान उसी जगह पर विराज मान हो जाएंगे। लेकिन लोगों में भगवान के प्रति सच्चा प्रेम होना चाहिए यह तभी संभव है। पूर्व विधायक रामचंद्र ¨सह ने कहा कि श्रीमद् भगवत कथा होने से क्षेत्र का शुद्ध वातावरण के साथ साथ शांति मिलती है अभी के समय में हर मनुष्य को कथा सुनने की जरूरत है। कथा को आगे बढ़ाते हुए कथा वाचक पंडित अनुराग कृष्ण शास्त्री ने भगवान कृष्ण और सुदामा की झांकी निकाली गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि अलावा अजय चंद्रवंशी, अनिल कुमार ¨सह, दीपू तिवारी रंजीत उर्फ राजू, शशिशेखर ¨सह, ने पं. अनुराग कृष्ण शास्त्री को माल्यार्पण किया। इस मौके पर रामध्यान ¨सह, अरुण ¨सह बबलू मिश्रा, निरंजन ¨सह, सुमन ¨सह, एके द्विवेदी, अर्जुन विश्वकर्मा, मनोज प्रसाद,अरुण ¨सह आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.