बच्चियां किसी से भी कमजोर नहीं: प्रदेश उपाध्यक्ष
लातेहार: जिला मुख्यालय के धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी प
लातेहार: जिला मुख्यालय के धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा मिशन साहसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नत्थू गाड़ी उपस्थित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चियों किसी से भी कमजोर नहीं है इसका इतिहास गवाह है। झांसी की रानी दुर्गावती ने कई साहसी कार्य किए है। इसके बारे में सभी लोग जानते है। नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणि तिर्की ने कही की वर्तमान समय में छात्र ही कल का भविष्य है। इसलिए माता-पिता को इसकी देख रेख अच्छी से करनी चाहिए। जिला संघ चालक राजमणि प्रसाद ने कहा कि अखिल विद्यार्थी परिषद देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। संगठन का उपदेश रहा है कि सभी छात्रों में आत्मबल मिले। मंच का संचालन शारीरिक शिक्षक राजेश कुमार चौधरी व धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक कुमार नवनीत के द्वारा किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य वरुण कुमार चौधरी, सुरेश ठाकुर, रितेश रंजन समेत कई लोग मौजूद थे।