Move to Jagran APP

गणपति बप्पा मोरया, हे माधव सकल काज साधव..

लातेहार : हे माधव, सकल काज साधव, गणपति बप्पा मोरया..। आदि कई गीतों से गूंज रहा था लातेह

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 04:53 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 05:16 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरया, हे माधव सकल काज साधव..
गणपति बप्पा मोरया, हे माधव सकल काज साधव..

लातेहार : हे माधव, सकल काज साधव, गणपति बप्पा मोरया..। आदि कई गीतों से गूंज रहा था लातेहार का स्टेशन मुहल्ला। अवसर था गुरुवार को श्री गणपति पूजन समिति सोमेश्वर शिव मंदिर लातेहार स्टेशन परिसर में तीन दिवसीय श्री गणेश महोत्सव के आगाज का।

loksabha election banner

महोत्सव के पहले दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए पूजा पंडाल के पट खुल गए। पं. सूर्यकांतमणि त्रिपाठी, अमित तिवारी एवं निरंजन मिश्र के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री गणपति, माता ऋद्धि एवं सिद्धि की पूजा मुख्य यजमान लाल मनोज नाथ शाहदेव एवं गोविन्द अग्रवाल ने सपत्नीक की। पूजन के बाद भगवान गजानन को पूजा समिति की ओर से 21 किलो का एक बड़ा लड्डू एवं मोदक भोग लगाया गया। पंडाल की भव्य पुष्प सज्जा की गई है मंदिर परिसर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। महोत्सव के पहले दिन संध्या आरती के बाद भव्य सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। 14 सितंबर को प्रात: पूजन के उपरांत दोपहर एक बजे से भंडारा का आयोजन किया गया है। तीसरे दिन 15 सितंबर को हवन एवं पूर्णाहुति के बाद श्री गणपति, माता ऋद्धि एवं सिद्धि की प्रतिमा के साथ शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को सफल बनाने में छोटेलाल अग्रवाल, असीम कुमार बाग, आशीष कुमार बाग, गो¨वद अग्रवाल, ललित पाण्डेय, राजेंद्र ¨सह, नीरज ¨सह, राजू ¨सह, विकासकांत पाठक, संजय सिन्हा, अनुरोध बाग, सुशील पाण्डेय, संतोष ¨सह, मनोज गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, विनोद राम, मोहन प्रसाद, निर्मल अग्रवाल, युगल गुप्ता, राजू राम, सुशिल उदयपुरियार, बृजकिशोर प्रसाद, हनी समेत आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.