ग्रामीणों ने किया नपं कार्यालय का घेराव
लातेहार : सदर प्रखंड के मोंगर पंचायत के हरखा गांव में नगर पंचायत विभाग द्वारा कचरा फेंके
लातेहार : सदर प्रखंड के मोंगर पंचायत के हरखा गांव में नगर पंचायत विभाग द्वारा कचरा फेंके जाने पर आजसू नेता श्रवण पासवान के नेतृत्व में शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने दो घंटे तक कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीण टुनी देवी, मैना देवी, मालती देवी, धर्मशीला देवी, रेखा देवी, बसंती देवी, सरिता देवी, बबीता देवी, प्रमीला देवी, सुमित्रा देवी, मानव देवी, सरिता देवी, मंजू देवी, सुशीला देवी, प्रमिला देवी, चंद्रमणि देवी, संगीता देवी, उमेश ¨सह, अवधेश ¨सह, गौरव ¨सह व अशोक ¨सह ने कहा कि हरखा गांव में नगर पंचायत विभाग के द्वारा एक माह से शहर का कचरा गांव में फेंक कर चले जाते हैं। इससे गांव में रहने वाले ग्रामीणों को कचरे की दुर्गध से काफी परेशानी हो रही है। सबसे बड़ी बात ही कि शहर में मरे गए पशु को भी गांव पर फेंक दिया जाता है। इससे गांव के आवारा कुत्ते मरे हुए पशु को अपना अहार बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन सौ मीटर की दूरी पर विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित है। यहां पर बच्चे रोजाना पढ़ाई करने आते हैं। कचरे की दुर्गध से बच्चों के स्वास्थ्य पर गअसर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि जान देंगे, लेकिन जमीन नहीं देगे, गांव में किसी भी कीमत में शहर का कचरा नहीं फेंकने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने नगर पंचायत पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कचरा न फेंकने की गुहार लगाई है।