चतरा के जनप्रतिनिधियों ने जनता को किया ठगने का कार्य : यादव
लातेहार : राजद के युवा राष्ट्रीय महासचिव अवधेश ¨सह यादव ने लातेहार जिले के बालूमाथ, बारिय
लातेहार : राजद के युवा राष्ट्रीय महासचिव अवधेश ¨सह यादव ने लातेहार जिले के बालूमाथ, बारियातू प्रखंड का दौरा किया। उन्होंने चतरा लोकसभा प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन से चतरा लोकसभा सीट से राजद के हिस्से से सुभाष प्रसाद यादव का लड़ना तय है। कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि चतरा संसदीय क्षेत्र से जो भी जनप्रतिनिधि जीते है उन जनप्रतिनिधियों के द्वारा हमेशा से क्षेत्र को उपेक्षित रखा गया है। यहां की जनता को मूलभूत सुविधाओं से हमेशा वंचित रखा गया है। जिस उद्देश्य से जनता ने भाजपा प्रत्याशी को वोट दे कर जिताया उस पर खरा नही उतरे। और न ही क्षेत्र का कभी दौरा किए। आज तक यहां की जनता अपने सांसद को पहचानते तक नही। ऐसा निरंकुश जनप्रतिनिधि न तो कभी सुना था न कभी देखा था। ऐसे जनप्रतिनिधियों को जनता सबक सिखाने का मन बना चुकी है। जनप्रतिनिधि सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए नही बल्कि क्षेत्र के लोगों से जुड़कर उनका एवं क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करने के लिए होता है। आज तक विजय हुए प्रत्याशी ने जाति वर्ग के नाम पर लोगों को ठगने का काम किया है। आज भी यह क्षेत्र विकास से कोसो दूर है। सड़क ,स्वस्थ ,स्कूल बिजली, पानी जैसे सुविधा से वर्षो से वंचित है। लंबित पड़े जन सुविधाओं के मामलों को राजद प्रत्याशी सुभाष यादव के द्वारा प्राथमिकता के आधार पर सभी बिन्दुओ पर पहल की जाएगी। वादा नही विकास कर के दिखायेंगे साथ ही पारा शिक्षकों को साथ हो रहे दमनात्मक करवाई को घोर ¨नदा की और उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के उपेक्षा पूर्ण रवैये से दिन पर दिन आंदोलनकारी दर्जनों पारा शिक्षकों को अकाल मृत्यु हो गई है। इनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। राज्य की सरकार पर 302 की मुकदमा दर्ज होनी चाहिए। आज पूरे देश में सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार समान कार्य का सम्मान वेतन झारखंड छोड़ सभी मिल रहा है। बिहार , छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश की तर्ज पारा शिक्षकों की मानदेय की मांग जायज है,और पारा शिक्षकों को मिलनी चाहिए।