किसी भी त्योहार में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
मनिका थाना परिसर में सरहुल व रामनवमी मनाने को लेकर सीओ सह बीडीओ नंदकुमार राम की अध्
मनिका: थाना परिसर में सरहुल व रामनवमी मनाने को लेकर सीओ सह बीडीओ नंदकुमार राम की अध्यक्षता में शांति समिति कि बैठक संपन्न हुई। इस दौरान होली का त्योहार शांती पूर्वक मनाने पर सभी को धन्यवाद दिया गया। वहीं विभिन्न क्षेत्र से आये लोगों के साथ रामनवमी व सरहुल पर्व पर चर्चा किया गया। इस दौरान दोनों त्योहार के रूप -रेखा की जानकारी ली गयी। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने आश्वस्त किया कि यहां किसी भी तरह के पर्व व त्योहार को सभी समुदाय मिलकर मनाते हैं। सभी ने निर्णय लिया कि किसी भी त्योहार में डीजे का उपयोग पुरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही पूर्व की भांति ही विभिन्न अखाड़ों का जुलूस निकलेगा, नये रूट पर जुलूस ले जाने की इजाजत नहीं है। सीओ श्री राम ने कहा कि वैसे अखाड़ो के लोग जिनका लाईसेंस नहीं है वे भी मनिका थाने में आवेदन दे दें। कहा, जुलूस में कोई भी चेहरे को ढक कर न चले। थाना प्रभारी प्रभाकर मुंडा ने कहा कि अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी जारी है। इस मौके पर बरवाडीह डीएसपी अमरनाथ, प्रमुख गायत्री देवी, उप प्रमुख उमेश यादव, सुरेन्द्र पासवान, विश्वनाथ पासवान, सत्तार अंसारी, क्युम अंसारी, कौशल किशोर प्रसाद, जितेन्द्र यादव, अमरेन्द्र यादव, सुरेश पासवान, पंसस किरानी उरांव, मंदीप कुमार, लक्ष्मण सिंह, विकास कुमार, मुखिया बरतु उरांव, गुडु सिंह, झारो कुंवर, रीगा देवी, एसआई विनोद झा, कैलाश बारा, अभिषेक कुमार, एएसआई भोला प्रसाद यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।