प्रशासन व ग्रामीणों की बीच हुई दूरी कम : उपायुक्त
लातेहार : चंदवा प्रखंड के 13 पंचायत में पदाधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण एवं रिपोर्ट की
लातेहार : चंदवा प्रखंड के 13 पंचायत में पदाधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण एवं रिपोर्ट की समीक्षा की गई। समीक्षा में उपायुक्त राजीव कुमार ने बारी-बारी से पंचायतवार पदाधिकारियों से पंचायत में विकास में आने वाली समस्याओं को जाना। इस दौरान अधिकारियों ने गांव पानी, सड़क, स्वास्थ्य, कृषि समेत अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर उपायुक्त ने सभी समस्याओं का समाधान करने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में उपायुक्त राजीव कुमार ने कहा कि अधिकारियों के गांव भ्रमण से गांव की समस्या की जानकारी मिली है ग्रामीणों से सीधा संवाद भी हुआ। जिससे अधिकारियों एवं ग्रामीणों की दूरी कम होने से गांव का विकास संभव होगा। उपायुक्त ने अधिकारियों को पूरी ईमानदारी से कार्य करने की बात कही। इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी अंजनी कुमार मिश्रा,श्रम अधीक्षक अनिल रंजन,कार्यपालक अभियंता बिरसा उरांव,भूमि संरक्षण पदाधिकारी शिवपुजन राम,सप्तमी झा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।